जुलाई 7, 2024 8:46 अपराह्न | ओडिशा - रथ यात्रा

printer

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और देवी सुभद्रा की विश्‍व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज शाम उड़ीसा के पवित्र शहर पुरी में शुरू

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और देवी सुभद्रा की विश्‍व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज शाम उड़ीसा के पवित्र शहर पुरी में शुरू हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस वार्षिक उत्सव में शामिल हुईं, जहां दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लाखों भक्त और श्रद्धालु रथ खींचने और भगवान के पवित्र दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रथों की परिक्रमा की और माथा टेका। इस दौरान भगवान जगन्‍नाथ अपने बडे भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर गुंडिचा देवी के मंदिर की ओर प्रस्‍थान करते हैं। आठ दिनों के बाद उनकी वापसी के साथ यह यात्रा समाप्त होती है। इस बार यह दिव्य यात्रा घंटा, कहली और तेलिंगी जैसे वाद्ययंत्रों की थाप के साथ ‘धाडी पहांडी’ शाही अनुष्ठान के साथ शुरू हुई। इस अनुष्ठान के बाद पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने रथों पर सवार देवताओं की पूजा की। परंपरा के अनुसार रथों को सूर्यास्‍त तक खींचा जाएगा और कल फिर यह यात्रा शुरू होगी। परंपरागत रूप से एक दिन की यह रथ यात्रा इस बार दो दिनों तक चलेगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला