नवम्बर 26, 2025 7:49 पूर्वाह्न

printer

आज धर्मशाला में शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। 5 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी। अब तक सत्र के लिए 7 सौ 44 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इनमें आपदा प्रबंधन के लिए केंद्रीय सहायता, पंचायत चुनाव, स्कूलों का विलय, सड़कों और पुलों का निर्माण तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

 

सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे शोक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष, पंचायत चुनावों में देरी, राज्य में आपदा प्रबंधन, युवाओं में बढ़ती नशीली दवाओं की लत, परिवहन सेवाओं और सड़कों की खराब स्थिति, तथा समग्र कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बना रहा है।

 

अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र से पहले आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों से सत्र के सुचारू संचालन के लिए सहयोग देने का आग्रह किया है। विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। धर्मशाला को 10 सेक्टरों में बांटा गया है और 1100 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, विधानसभा परिसर और उसके आसपास ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला