दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन दशमलव एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक दशमलव चार डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।