जुलाई 11, 2025 2:16 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में आज सामान्य बना हुआ है मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों को साफ करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। इस बीच, उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी के पास बेली ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए चालू कर दिया गया है।
 
 
 
28 जून को ओजरी के पास राजमार्ग का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण बह गया था। इस बीच, मौसम विभाग ने आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।