दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 29 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।