मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 11, 2024 9:25 पूर्वाह्न | IMD | Rain | Weather

printer

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। गुजरात में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और बिहार में भी आज तेज़ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी आज भारी बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शनिवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसी बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।