मार्च 21, 2026 10:23 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी की है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं, केरल और माहे में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला