मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2025 11:47 पूर्वाह्न

printer

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने नेपाल की सीमा से लगे अपने सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पड़ोसी देश नेपाल में बढ़ते संकट को देखते हुए उसकी सीमा से लगे अपने सभी जिलों में चौबीसों घंटे का हाई अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था शाखा में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सरकार ने तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जो दिन-रात चालू रहेंगे।

 

ये नंबर हैं- 0522-2390 257 और 0522-2724 010. व्हाट्सएप नम्‍बर है – 945 440 1674

 

इसके अलावा, पुलिस की सोशल मीडिया इकाई को नेपाल से जुड़ी किसी भी संवेदनशील जानकारी या पोस्ट पर लगातार नज़र रखने और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उत्तर प्रदेश के सात जिले – श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज, नेपाल की सीमा से लगते हैं।