मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 31, 2024 6:21 अपराह्न

printer

अमरीका में 5 नवंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव

अमरीका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है। मतदान के लिए एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प के बीच सीधा मुकाबला है और दोनों जीत के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हैं। सुश्री हैरिस ने आज उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में चुनाव प्रचार किया, जबकि श्री ट्रम्प ने कल विस्कॉन्सिन का दौरा किया था।

 

    फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के अनुसार 5 करोड़ 75 लाख से अधिक अमरीकी पहले ही मतदान केंद्रों पर या मेल के माध्यम से मतदान कर चुके हैं, जबकि हजारों की संख्या में लोग मतपत्र के जरिए मतदान कर रहें हैं।

 

    स्थानीय मीडिया ने बताया कि अब चुनाव का परिणाम उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया, मिशिगन और नेवादा सहित सात प्रमुख राज्यों के मतदाताओं पर निर्भर है। अमरीका में लगभग 24 करोड़ 40 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। 2020 के चुनाव में करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था।