दिसम्बर 24, 2025 8:44 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने शिकागो में नेशनल गार्ड की तैनाती से किया इनकार

अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने शिकागो में नेशनल गार्ड की तैनाती से इनकार किया है। अन्य शहरों में भी नेशनल गार्ड की तैनाती की व्यवहार्यता पर संदेह है। न्यायालय ने अपने प्रारंभिक आदेश में, ट्रंप प्रशासन को शिकागो में सैन्य बल भेजने से रोक दिया है। शिकागो में प्रवासियों से जुड़े अभियान के कारण गिरफ्तारियां हुई हैं और स्थानीय लोगों तथा पुलिस के बीच झड़पें हुईं हैं। न्यायालय ने अमरीकी शहरों में सेना तैनात करने के लिए राष्ट्रपति को व्यापक विवेकाधिकार देने से भी इनकार किया है। डॉनल्ड ट्रंप ने इससे पहले पोर्टलैंड, लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रीय गार्ड तैनात करने का आदेश दिया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला