अमरीका के श्रम विभाग ने एच-1बी और अन्य वीज़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत विदेशी कामगारों के वेतन बढ़ाने के लिए नए नियमों का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य विदेशी कामगारों के वेतन को अमरीकी बाज़ार के वेतन के बराबर लाना है। श्रम सचिव लोरी चावेज़-डेरेमर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अमरीकी कामगारों को उचित वेतन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नई योजना के अंतर्गत शुरुआती वेतन में भारी वृद्धि होगी। सबसे कम वेतन लगभग 17वें परसेंटाइल से बढ़कर 34वें परसेंटाइल पर पहुंच जाएगा। वहीं सबसे ज़्यादा वेतन 67वें परसेंटाइल से बढ़कर 88वें परसेंटाइल पर पहुंच जाएगा।
यह प्रस्ताव नए आवेदनों पर लागू होगा। इससे मौजूदा स्वीकृतियों में कोई बदलाव नहीं होगा। एच-1बी वीजा विदेशी कुशल कामगारों को काम पर रखने का मुख्य अमरीकी कार्यक्रम है।