अमरीकी प्रशासन ने विदेशों में अमरीकी दूतावासों में राजदूत और अन्य वरिष्ठ पद के लगभग 30 राजनयिकों को वापस बुलाया है। 29 देशों में राजनयिक दूतावासों के प्रमुखों को सूचित किया गया कि उनका कार्यकाल अगले वर्ष जनवरी में समाप्त हो रहा है। इन सभी ने जो बाइडेन के कार्यकाल में अपना पदभार संभाला था।
सबसे अधिक अमरीकी राजदूतों को अफ्रीका से वापस बुलाया गया है। इनमें बुरुंडी, कैमरून, केप वर्डे, गैबॉन, कोटे डी आइवर, मेडागास्कर, मॉरीशस, नाइजर, नाइजीरिया, रवांडा, सेनेगल, सोमालिया और युगांडा शामिल हैं। छह राजदूतों को एशियाई देशों से वापस बुलाया गया है, जिनमें फिजी, लाओस, मार्शल द्वीप समूह, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस और वियतनाम शामिल हैं। आर्मेनिया, उत्तरी मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवाकिया, अल्जीरिया, मिस्र, नेपाल, श्रीलंका, ग्वाटेमाला और सूरीनाम से भी राजदूतों को वापस बुलाया गया है।