दुबई के अबूधाबी में मानव रहित प्रणाली प्रदर्शनी तथा सिमुलेशन और प्रशिक्षण प्रदर्शनी आज से शुरू हुई। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानव रहित प्रणालियों, रोबोटिक्स, सिमुलेशन तथा प्रशिक्षण तकनीको को दिखाया जा रहा है। यह प्रदर्शनी बृहस्पतिवार तक चलेगी। इसके मुख्य आकर्षणों में अबूधाबी स्वायत्त रेसिंग लीग के साथ भागीदारी में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मानव पायलट ड्रोन के बीच चुनौती है।
Site Admin | जनवरी 20, 2026 7:27 अपराह्न
अबूधाबी में मानव रहित प्रणाली प्रदर्शनी और प्रशिक्षण प्रदर्शनी शुरू