केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सेवाओं की कुशल उपलब्धता तथा सामुदायिक भागीदारी बढाने के लिए वर्चुअल माध्यम से आज जल सेवा आकलन का शुभारंभ किया। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया है कि जल सेवा आकलन, जल जीवन मिशन पोर्टल पर ग्राम पंचायत के नेतृत्व में पेयजल सेवा के लिए डिजिटल आकलन सुविधा है। इसका उद्देश्य किसी तीसरे पक्ष द्वारा सर्वेक्षण के बजाय सामुदायिक स्तर पर गावों द्वारा जल सेवा प्रणाली का स्व-आकलन करना है। हर घर जल ग्राम पंचायतों के जरिए यह कार्य अगले वर्ष 26 जनवरी तक पूरा होने की आशा है। श्री पाटिल ने कहा कि जल सेवा आकलन ग्राम पंचायतों को अपनी जलापूर्ति प्रणालियों का संरक्षक बनाएगी। इससे ग्राम सभाओं के जरिए निर्णय लेने की प्रक्रिया और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पेयजल प्रणालियों को लम्बे समय तक सुचारु रखने के लिए सामुदायिक भागीदारी और पारदर्शिता जरूरी है।
Site Admin | दिसम्बर 30, 2025 5:27 अपराह्न | India | Jal Shakti launched the water service | PM
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत वर्चुअल माध्यम से जल सेवा आकलन का शुभारंभ किया