केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एलवीएम3-एम6 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो की टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि आज प्रक्षेपित अमेरिकी अंतरिक्ष यान, ब्लू बर्ड ब्लॉक-2, विश्व भर में संचार को बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष क्षमता को व्यावसायिक सफलता में बदलने में देश के वैज्ञानिकों की क्षमता को दर्शाता है। श्री शाह ने कहा कि अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण प्रधानमंत्री मोदी के भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के सपने को साकार कर रहा है।
इसके साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह ले जाने वाले एलवीएम3-एम6 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अपनी बढ़ती क्षमता को दोहराते हुए लगातार नई सफलताएं प्राप्त कर रहा है।