जनवरी 9, 2026 11:33 पूर्वाह्न

printer

यूएन के कई संगठनों से अमरीका के अलग होने के फैसले पर यूएन महासचिव ने जताया खेद

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के कई संगठनों से अमरीका के अलग होने के फैसले पर खेद व्यक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सदस्य देशों पर इस अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍था के बजट को वित्त पोषित करने का कानूनी दायित्व है।

गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के विभिन्‍न संगठन सदस्य देशों द्वारा दिए गए जनादेशों को दृढ़तापूर्वक लागू करना जारी रखेंगे। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने राष्ट्रीय हितों का हवाला देते हुए संयुक्त राष्ट्र के 31 निकायों सहित 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों और संधियों से अलग होने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला