मई 16, 2025 9:02 अपराह्न

printer

रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से युद्ध-बंदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली पर सहमत हुए दोनों देश

 
 
रूस और यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से युद्ध-बंदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली करने पर सहमत हो गये हैं। तुर्किए के इस्तांबुल में आज रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता के दौरान यह निर्णय लिया गया। रूस और यूक्रेन के बीच यह तीन साल से अधिक समय में पहली प्रत्यक्ष शांति वार्ता है। यूक्रेनी दल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने किया, जबकि रूस के दल का नेतृत्‍व व्लादिमिर मेदेंस्की ने किया। वार्ता में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं हुए। 
 
 
बैठक के बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्री उमरोव ने कहा कि दोनों देश एक-एक हजार युद्धबंदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए हैं। रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मेदेंस्की ने कहा कि रूस बैठक के परिणामों से संतुष्ट है और बातचीत जारी रहेगी। तुर्कीए के विदेश मंत्री हकन फ़िदान ने वार्ता का संचालन किया। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में संघर्ष शुरू होने के बाद से तीन साल से अधिक समय में यह युद्ध-बंदियों की सबसे बडी अदला-बदली होगी। इस बीच, आज अल्बानिया में यूरोपीय नेताओं की एक बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने वार्ता में प्रगति न होने पर रूस पर दबाव बनाने का आह्वान किया।
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला