जनवरी 1, 2026 11:58 पूर्वाह्न

printer

तीन महीने तक चला आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ

वित्तीय सेवा विभाग ने तीन महीने का राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान आपकी पूंजी, आपका अधिकार सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसका उद्देश्‍य नागरिकों को बिना दावा के पड़ी उनकी वित्‍तीय संपत्तियों पर स्‍वामित्‍व दिलाना है। अभियान में देश भर के 748 जिलों में बैंकों में जमा धनराशि, बीमा, म्‍यूचल फंड, लाभांश और शेयर से जुड़ी समस्‍याओं के निदान के लिए सहायता शिविर आयोजित किए गए। इसमें प्रिंट, इलेक्‍ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के द्वारा भी लोगों को अपनी संपत्तियों पर दावा करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए।

 

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अभियान का उद्देश्‍य दूर-दराज के क्षेत्रों तक वित्‍तीय सेवाओं को पहुंचाना था। अभियान, जागरूकता, पहुंच और प्रतिक्रिया के तीन सूत्री ढांचे पर तैयार किया गया। मंत्रालय ने कहा कि सरकार वित्‍तीय सेवाओं में संस्‍थागत सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अभियान की शुरूआत, पिछले वर्ष 4 अक्‍तूबर को गांधी नगर में वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला