जम्मू कश्मीर के कश्मीर-क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में कल रात तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से छह दशमलव दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
वहीं दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान में शून्य से दस दशमलव चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आज और कल शुष्क मौसम का अनुमान व्यक्त किया है। इस समय कश्मीर सबसे सर्द 40 दिनों की कड़ाके की ठंड चिल्लई कलां से जूझ रहा है।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से चल रहा है। करगिल से श्रीनगर तक एकतरफा यातायात भी चालू हैं।
वहीं जम्मू संभाग में राजौरी और पुंछ को जोड़ने वाला मुगल रोड भारी बर्फबारी के कारण लगातार 12वें दिन भी बंद है। यातायात बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का कार्य जारी है।