टी20 विश्व कप ट्रॉफी को काठमांडू स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बौद्ध स्तूप में आम जनता के लिए प्रदर्शित किया गया

टी20 विश्व कप ट्रॉफी को आज नेपाल के काठमांडू स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बौद्ध स्तूप में आम जनता के लिए प्रदर्शित किया गया। काठमांडू के शीतल निवास में ट्रॉफी का अनावरण करते हुए नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा कि टी20 विश्व कप ट्रॉफी का नेपाल आना देश के लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रपति पौडेल ने विश्व कप ट्रॉफी को नेपाल लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दौरे से देश के क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा है।
 
 
आज शाम इसे काठमांडू के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बसंतपुर दरबार स्क्वायर में भी प्रदर्शित किया जाएगा। कल ट्रॉफी पोखरा में प्रदर्शित की गई थी। 
 
 
नेपाल के रोहित पौडेल आगामी महीने में भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। वह नेपाल के सबसे संयमित और रणनीतिक रूप से कुशल बल्लेबाजों में से एक के रूप में उभर रहे हैं।