दिसम्बर 3, 2024 8:02 अपराह्न

printer

झारखंड में गुरुवार को होगा हेमंत सोरेन सरकार मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्‍पतिवार यानी 5 दिसम्‍बर को होगा। राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन वाली इस सरकार में 11 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से छह, कांग्रेस से चार और राष्‍ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

 

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कैबिनेट में झारखंड के सभी क्षेत्रों का नेतृत्‍व शामिल होगा।

 

    श्री हेमंत सोरेन ने पिछले महीने की 28 तारीख को झारखंड के 14वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला