अक्टूबर 6, 2025 12:28 अपराह्न

printer

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर केंद्र और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो की याचिका पर केंद्र और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा है। गीतांजलि ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत सोनम वांगचुक की नज़रबंदी को चुनौती देते हुए तत्काल रिहाई की मांग की है।

   

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और एन.वी. अंजारिया की पीठ ने वांगचुक की पत्नी को नज़रबंदी का आधार बताने के बारे में कोई निर्णय देने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

   

पिछले महीने लद्दाख में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत नज़रबंद किया गया था।