मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 14, 2025 12:50 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा आयोजित

उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कल परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर नोडल अधिकारियों से मुख्य मंच, पुलिस परेड, ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही अभिनव शाह ने समारोह में किसी भी तरह की कमी न रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।