मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 15, 2024 11:34 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में विश्व प्रसिद्ध बाहुडा यात्रा के लिए मंच पूरी तरह से तैयार 

 

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के विग्रहों की विश्व प्रसिद्ध बहुरा यात्रा तैयारियां पूरी हैं। आज सुबह से ही लाखों श्रद्धालु पुरी में उमड़ पड़े हैं। बहुरा यात्रा भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन की गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर में वापसी का प्रतीक है। पुरी के राजा गजपति दिब्य सिंह देब द्वारा तीनों रथों के आगे सोने की झाड़ू से सफाई की रस्म छेरा पहरा आज दोपहर ढाई बजे से 3 बजकर 30 मिनट तक होगी और रथों को खींचने का कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। बहुरा यात्रा के लिए पुरी में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।