जनवरी 2, 2026 2:17 अपराह्न

printer

सबरीमला मामले में विशेष जांच दल ने मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से फिर से की पूछताछ

केरल में विशेष जांच दल ने सबरीमला स्वर्ण परत चढ़ाने के मामले में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से एक बार फिर पूछताछ की। उन्नीकृष्णन पोट्टी, सबरीमाला मंदिर में पूर्व सहायक पुजारी के सहायक के रूप में काम कर चुका है।

 

इस बीच, केरल उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल सबरीमाला मंदिर से कथित तौर पर स्वर्ण परत चढ़े पैनल सहित गबन किए गए सोने के बारे में जांच कर रही है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष के सुरेन्‍द्रन ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मामले से जुड़ी है। उन्‍होंने सवाल उठाया कि इस मामले से जुड़े लोग सोनिया गांधी से मिलने कैसे पहुंच पाए।