दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक प्रेस वार्ता में कहा कि राजधानी की सीवर और जल निकासी व्यवस्था खराब हो गई है और हल्की बारिश आने पर भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। श्री सचदेवा ने नालों की सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण ही राजेंदर नगर में एक बड़ा हादसा कुछ दिन पहले ही हुआ।
उधर, दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था बहुत पुरानी है जिसकी वजह से राजधानी में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। उन्होंने कहा कि 25 से 30 वर्षों से जल निकासी व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ है और नगर निगम इसे बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।