अप्रैल 4, 2026 5:30 अपराह्न

printer

सूचना मंत्रालय के सचिव ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान तथा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अंतर्गत संस्थानों का किया दौरा

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव, चंचल कुमार ने आज भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान और भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के तहत काम करने वाले संस्थानों का दौरा किया। इनमें भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार भी शामिल है। इस दौरान, उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान में नव निर्मित फिल्म थिएटर, संपादन सुविधाओं और फिल्म निर्माण स्टूडियो का निरीक्षण किया। उन्होंने फिल्म निर्माण और संपादन में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल की भी समीक्षा की, और संस्थान में दी जा रही फिल्म शिक्षा का जायज़ा लिया। बाद में, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार का दौरा किया और ‘राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन’ के तहत चल रही डिजिटलीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला