फ्रांस में दूसरे चरण का संसदीय चुनाव जारी, पहले चरण में दक्षिणपंथी नेशनल रैली को 30% से अधिक वोट मिले

फ्रांस में आज दूसरे चरण का संसदीय चुनाव हो रहा है। राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संसद भंग कर तीन वर्ष पूर्व ही आम चुनाव कराने की घोषणा की थी। शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि मैरिन ली पेन के नेतृत्‍व वाली धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी को पहले चरण के चुनाव में तीस प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। अनुमान है कि नेशनल रैली पार्टी को संसद में अब तक की सर्वाधिक सीट मिल सकती है। अगर यह पार्टी 289 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल करती है, तो जॉर्डन बारडेला को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा। फ्रांस में संसद के निचले सदन में कुल 577 सीटें हैं, जिनके लिए दो चरणों में चुनाव होता है।