मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2024 1:30 अपराह्न

printer

ग्लोबल शतरंज लीग का दूसरा संस्करण गुरुवार से लंदन में आयोजित हो रहा है

शतरंज में, ग्लोबल शतरंज लीग का दूसरा संस्करण आज से लंदन में आयोजित हो रहा है। इसमें  भाग लेने वाले कुछ प्रमुख खिलाड़ियों में पांच बार के विश्व चैंपियन और वर्तमान विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन, पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद, विश्व नंबर दो हिकारू नाकामुरा और शतरंज अभिजात वर्ग में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक, 21 वर्षीय अलीरजा फिरोजजा शामिल हैं।

 

अन्य प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों में आर. प्रागनानंद, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती, आर वैशाली, कोनेरू हम्पी, विदित गुजराती और हरिका द्रोणावल्ली शामिल हैं।

 

इसके अलावा पूर्व महिला विश्व चैंपियन होउ यिफ़ान, एलेक्जेंड्रा कोस्टेनीयुक, टैन झोंग्यी और अन्य प्रमुख ग्रैंडमास्टर भी इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लेने वाले 36 खिलाड़ियों में शामिल हैं। यह टूर्नामेंट फ्रेंड्स हाउस, यूस्टन में आयोजित हो रहा है, जिसका पहला दौर भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 45 मिनट में शुरू होगा।

 

छह टीमों का फ्रेंचाइजी शतरंज टूर्नामेंट इस महीने की 12 तारीख को समाप्त होगा।