रूस के रक्षा मंत्रालय ने दक्षिणी शहर वोरोनेज में यूक्रेनी सेना द्वारा अमरीका से मिली चार मिसाइलें दागे जाने का दावा किया है। रूस ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। यूक्रेन ने पहली बार रूस में सैन्य ठिकानों पर हमले की बात स्वीकार की है। मीडिया की खबरों के अनुसार पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन द्वारा एक वर्ष पहले ही ऐसे हमलों से प्रतिबंध हटाए जाने के बावजूद यूक्रेन ने पहली बार रूस के खिलाफ अमरीकी बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया। यूक्रेन को अमरीका से आर्मी टैक्टिकल मिसाइल प्रणाली 2023 में मिली थी, लेकिन उसने अपने क्षेत्र में ही इसका सीमित इस्तेमाल किया था। यूक्रेनी क्षेत्र का लगभग पांचवां हिस्सा रूस के कब्जे में है।