मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 25, 2024 8:12 अपराह्न

printer

देश के विकास में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

 
 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि देश के विकास में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने देश में आध्यात्मिक संगठनों और शिक्षा क्षेत्र के बीच सहयोग पर संतोष व्‍यक्‍त किया। श्री धनखड़ कर्नाटक के दो दिन के दौरे पर हैं और आज उन्‍होंने मांड्या में आदिचुंचनगिरी विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत में कहा कि शिक्षण संस्थान भारतीय संस्कृति के सार को दर्शाते हैं।
 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकार उन्नत प्रणालियों को सुलभ बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू कर रही है और युवाओं के पास 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने का एक अनूठा अवसर है। 
 
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ के निर्मलानंद स्वामीजी ने भी हिस्‍सा लिया।
 
उपराष्ट्रपति कल बेंगलुरु में श्री भारती तीर्थ स्वामीजी के संन्यास सुवर्ण महोत्सव के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला