जनवरी 27, 2025 9:17 अपराह्न

printer

कांगो-गणराज्य की सरकार ने रवांडा पर देश के पूर्व में उत्तरी किवु प्रांत में घुसपैठ का आरोप लगाया

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सरकार ने आज रवांडा पर देश के पूर्व में उत्तरी किवु प्रांत में घुसपैठ का आरोप लगाया, इसके कुछ ही घंटे पहले रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों ने प्रांतीय राजधानी गोमा पर नियंत्रण का दावा किया था। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने गोमा में रवांडा सेना की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार नरसंहार और जानमाल की हानि को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कांगो की सेना ने दो मध्य अफ्रीकी देशों के बीच सीमा पार रवांडा सैनिकों के साथ गोलीबारी की। रवांडा सेना के प्रवक्ता रोनाल्ड रविवांगा ने कहा है कि सीमावर्ती शहर गिसेनी के बाहरी इलाके में पांच नागरिक मारे गए और 25 घायल हो गए।

 

         स्थानीय मीडिया ने बताया कि विद्रोहियों ने सरकारी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया और एक सौ कांगो सैनिकों ने डीआरसी में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में उरुग्वे के सैनिकों को अपने हथियार सौंप दिए।

 

एम23 विद्रोहियों के गोमा में प्रवेश करने के बाद कथित तौर पर डीआर कांगो और रवांडा के बीच की सीमा बंद कर दी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला