मार्च 16, 2026 12:47 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर प्रतिबंध लगाया

पुद्दुचेरी सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ी सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राजस्‍व और आपदा प्रबंधन विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या उनके समर्थक सार्वजनिक स्थानों या जनता के लिए निजी संपत्तियों पर पोस्टर नहीं चिपकाएंगे, नारे नहीं लिखेंगे, प्रतीक नहीं बनाएंगे या बैनर या होर्डिंग नहीं लगाएंगे। यह आदेश स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने तथा कानून और व्‍यवस्‍था बनाए रखने संबंधी निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के बाद जारी किया गया है। प्रतिबंध विधानसभा चुनाव होने तक प्रभावी रहेगा। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी पहल के तहत संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को अधिसूचना से छूट दी जाएगी।