केरलम विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया कल समाप्त हो जाएगी। सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने और चुनाव प्रचार गतिविधियों में व्यस्त हैं। आज नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच परसों होगी। तिरुवनंतपुरम जिले में कल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। कोल्लम जिले में 18 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
पथानामथिट्टा जिले में पांच निर्वाचन क्षेत्रों से अब-तक कुल 15 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इडुक्की जिले में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से अब तक आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। कोट्टायम जिले में कल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए, जिससे जिले में अब तक दाखिल किए गए नामांकनों की कुल संख्या 20 हो गई है।
त्रिशूर जिले में कल विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में 41 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पिछले दिनों दाखिल किए गए नामांकनों को मिलाकर, जिले में कुल 44 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। पलक्कड़ जिले में अब तक 12 निर्वाचन क्षेत्रों में 56 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
कोझिकोड जिले में कल विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। वायनाड जिले में कल सात नामांकन पत्र प्राप्त हुए। अब तक कन्नूर जिले में 29 और कासरगोड जिले में 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।