प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि डॉ. शिवकुमार स्वामीगलु करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में अमर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. शिवकुमार स्वामीगलु ने अपना पूरा जीवन दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित करके यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में डॉ. शिवकुमार स्वामीगलु के उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है।
गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. शिवकुमार स्वामीगलु को एक पूजनीय संत बताया, जिन्होंने अपना जीवन करुणा और शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। श्री शाह ने कहा कि डॉ. शिवकुमार स्वामीगलु की सिद्धगंगा मठ की विरासत निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देती है।