मार्च 8, 2026 9:31 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इस पद की पवित्रता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और सिलीगुड़ी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन का स्थान अचानक बदलने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सच में सारी सीमाएं पार कर दी हैं और राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए राज्य सरकार का प्रशासन ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इस पद की पवित्रता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।

श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वयं आदिवासी समुदाय से हैं और उन्होंने जो दर्द और पीड़ा व्यक्त की है, उससे देशवासियों को बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। श्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र और आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण में विश्वास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति निराश है। श्री मोदी ने कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि संथाल संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषय के साथ पश्चिम बंगाल सरकार इतनी लापरवाही से पेश आ रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला