अक्टूबर 2, 2024 7:48 अपराह्न | Bihar Flood

printer

बिहार के 17 जिलों में बाढ़ पीड़ितों की संख्या करीब 15 लाख हुई

बिहार में आज कुछ नये क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुए जिससे 17 जिलों में बाढ़ पीड़ितों की संख्या करीब 15 लाख हो गयी है। कोसी, गंडक, महानंदा, कमला बलान, बागमती और अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर से राज्य के अन्य हिस्सों और निचले इलाकों में बाढ़ आ रही है। सीतामढी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल और सहरसा सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा और किशनगंज जिले के कई गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट