मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 12, 2025 6:59 अपराह्न | Japan

printer

जापान में शतायु लोगों की संख्या 99,763 तक पहुंची, महिलाओं का वर्चस्व

जापान की शतायु लोगों की आबादी ने 99 हजार से अधिक का नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 100 या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की संख्या लगातार 55वें वर्ष बढ़कर रिकॉर्ड 99 हजार 763 हो गई, जो पिछले वर्ष से 4 हजार 644 की वृद्धि है। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 100 या उससे अधिक आयु के लोगों में लगभग 88 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो 87 हजार 784 हैं, जबकि पुरुष शतायु लोगों की संख्या 11 हजार 979 है। यह डेटा ऐसे समय जारी किया गया है जब जापान अगले सप्ताह वृद्धों के सम्मान दिवस की छुट्टी मनाने जा रहा है। 2024 में जापानी लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा महिलाओं के लिए 87 दशमलव एक-तीन और पुरुषों के लिए 81 दशमलव शून्‍य-नौ प्रतिशत थी। जापानी सरकार ने 1963 में शताब्दी सर्वेक्षण शुरू किया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला