नौवां कोरिया अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला सोल के इल्सान में कोरियाई अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में आयोजित किया जा रहा है। मेले में सोल स्थित भारतीय दूतावास और उत्तर प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से भाग ले रहे हैं। कोरिया में भारतीय राजदूत अमित कुमार ने भारत के समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन के साथ-साथ देश की भाषाओं, व्यंजनों, कपड़ों और वास्तुकला के बारे में भी चर्चा की।