सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का पहला वार्षिक सर्वेक्षण शुरू किया है। इस महीने से शुरू हुए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य देश के निगमित सेवा क्षेत्र का एक व्यापक डेटाबेस विकसित करना है। यह सर्वेक्षण देश भर के निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों को कवर करता है। मंत्रालय ने कहा है कि इसके तहत, जीएसटीएन डेटाबेस को नमूना फ्रेम के रूप में उपयोग करते हुए एक लाख इक्कीस हजार से अधिक उद्यमों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 5:48 अपराह्न
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सेवा क्षेत्र उद्यमों का पहला वार्षिक सर्वेक्षण शुरू किया