मार्च 24, 2026 5:53 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पालम में आग लगने की घटना के मामले में मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम में त्रासदीपूर्ण आग लगने की घटना के मामले में दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है।

इस घटना में नौ लोगों की मृत्यु हो गई थी। स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने पीड़ितों और घायलों के लिए मुआवज़े की जानकारी सहित, दो सप्ताह के भीतर  मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

मीडिया की खबरों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण इस चार मंजिले भवन में 18 मार्च को आग लग गई थी। इस भवन में फंसे लोगों को बचाने के लिए वहां के निवासियों ने प्रयास किया, लेकिन इस प्रक्रिया में कई लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार  अग्निशमन के हाइड्रोलिक क्रेन में आई गड़बड़ी के कारण बचाव अभिय़ान में देरी हुई।