मार्च 13, 2026 1:24 अपराह्न

printer

रांची में नवजात शिशु की मृत्यु मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रांची स्थित स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के सचिव तथा झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त को नवजात शिशु की उचित चिकित्सा देखभाल न मिलने के कारण हुई मृत्यु से संबंधित मीडिया रिपोर्ट के संबंध में नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रसव से पहले और बाद में मां और बच्चे को उचित चिकित्सा देखभाल न मिलने के कारण झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए, आयोग ने दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।