मार्च 26, 2026 8:18 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय आवास बैंक ने गृह सुगम पोर्टल की शुरूआत की

राष्ट्रीय आवास बैंक ने किफायती आवास वित्तपोषण प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए गृह सुगम पोर्टल की शुरूआत की है।

यह पोर्टल रक्षा और सरकारी कर्मियों को उनकी तैनाती के स्थान से ही, गृह ऋण प्राप्त करने में मदद करेगा। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह पोर्टल डिजिटल ऋण को अपनाकर, वित्तीय समावेशन को गति देगा।

मंत्रालय ने कहा कि यह पोर्टल आवास ऋणों तक बेहतर पहुंच के माध्यम से गृह स्वामित्व को बढ़ावा देगा, जिससे किफायती और टिकाऊ आवास वित्तपोषण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला