मई 4, 2026 2:10 अपराह्न

printer

पंजाब में मादक पदार्थ और सामाजिक-आर्थिक जनगणना कल से शुरू होगी

पंजाब में मादक पदार्थ और सामाजिक-आर्थिक जनगणना का आयोजन कल से किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रसार और प्रभाव तथा इस सीमावर्ती राज्य के परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करना है।

जनगणना के माध्यम से कल्याणकारी लाभों के बेहतर वितरण को सुनिश्चित करने के लिए सरकारी योजनाओं की पहुंच और प्रभावशीलता का भी मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों से इस जनगणना में भाग लेने की अपील की है। जिससे स्वास्थ्य सेवा और नशामुक्ति सेवाओं में सुधार, बेहतर रोजगार और आजीविका के अवसर प्रदान किए जा सकें और एक सशक्त और समावेशी पंजाब के लिए साक्ष्य-आधारित योजना बनाई जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला