मार्च 19, 2026 9:22 पूर्वाह्न

printer

एक महीने तक चलने वाली उत्‍तर वाहिनी नर्मदा परिक्रमा आज से गुजरात में शुरू

एक महीने तक चलने वाली उत्‍तर वाहिनी नर्मदा परिक्रमा आज से गुजरात में शुरू हो रही है। लाखों श्रद्धालु पवित्र नदी नर्मदा के किनारे 30 किलोमीटर की आध्यात्मिक यात्रा करने के लिए एकत्र होंगे। राज्य सरकार ने डिजिटल पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है और तीर्थ यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की है।