अक्टूबर 29, 2024 9:16 अपराह्न

printer

दिवाली को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है पर्यावरण मंत्रालय

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिवाली को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। मंत्रालय ने एक पोस्टर के माध्यम से हरित, स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त दिवाली मनाने पर बल दिया है। इस पोस्‍टर में हरित दिवाली प्रतिज्ञा भी शामिल है।

 

इससे पर्यावरण अनुकूल त्‍योहारों को बढ़ावा मिलेगा। हरित दिवाली अभियान जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है। मंत्रालय विश्व वन्यजीव कोष के सहयोग से इस पहल को बढ़ावा दे रहा है।

 

इसमें मिशन लाइफ भी शामिल है। इस मिशन के माध्यम से लोगों में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित किया जाता है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला