दिसम्बर 30, 2025 5:23 अपराह्न | PM-YUVA scheme competition.

printer

शिक्षा मंत्रालय ने पीएम-युवा योजना के तीसरे चरण की प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए

शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की युवा लेखक मार्गदर्शन योजना पीएम-युवा के तीसरे चरण अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके अंतर्गत 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 43 पुस्तकों के प्रस्तावों का चयन किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि चयनित पुस्तक प्रस्तावों को छह महीने में पुस्तकों के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि प्रत्येक चयनित लेखक को प्रति माह पचास हजार रुपये की छात्रवृत्ति और प्रकाशित पुस्तक पर 10 प्रतिशत की आजीवन रॉयल्टी भी प्राप्त होगी। पीएम-युवा के तीसरे चरण के अंतर्गत पुस्तकों का पहला सेट अगले वर्ष प्रकाशित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत और विदेशों में देश के साहित्य और विचारों का प्रतिनिधित्व करने वाले लेखकों की नई पीढ़ी को प्रोत्‍साहित करना है।