रक्षा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के लिए दो पर्वतीय रडारों की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के साथ एक हजार नौ सौ पचास करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने बताया कि स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण श्रेणी के अंतर्गत हस्ताक्षरित यह समझौता सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहलों के अनुरूप है। इन रडारों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार विकास प्रतिष्ठान द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इनका निर्माण बेल द्वारा किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार ये प्रणालियां वायु रक्षा क्षमता को बढ़ाएंगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेंगी और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम करेंगी।
News On AIR | मार्च 31, 2026 5:05 अपराह्न
रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1950 करोड़ रुपये का अनुबंध किया