दिसम्बर 2, 2024 7:50 अपराह्न

printer

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है

दिल्ली में आज मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्‍की धुंध छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला