अगस्त 1, 2025 9:23 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया

मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर ज़िलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यह स्थिति कल भी बनी रहेगी।

 

आज राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है।